Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप से लूटपाट की। दुकान से सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नकद भी लूट लिए। जिसके बाद मौके से फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बोकारो में बंदूक की नोक पर लूटपाट
चार बदमाशों ने की लूटपाट
बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित आस्था ज्वेलरी शॉप को अपराधियों ने निशाना बनाया। चार बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। अपराधियों ने दुकान के अंदर घुसते ही दुकानदार की कनपटी पर बंदूक तान दी। जिसके बाद वहां रखे सोने-चांदी के गहनों को लूट लिया। इतना ही नहीं, अपराधी दुकान के गल्ले में रखे नोटों के बंडल भी अपने साथ लेकर फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश जारी
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
