Ranchi: बाइक सवार बदमाशों ने की दिनदहाड़े सीमेंट व्यापारी पर अंधाधुंध फायरिंग; इलाके में दहशत का माहौल

रांची के कटहल मोड़ में बुधवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने सीमेंट व्यापारी राधेश्याम साहू पर गोलीबारी कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ranchi Shooting Case: रांची के कटहल मोड़ इलाके में बुधवार दोपहर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सीमेंट व्यापारी राधेश्याम साहू पर गोलीबारी कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 45 वर्षीय राधेश्याम साहू कटहल मोड़ मार्केट में शांभवी इंटरप्राइजेज नामक छड़-सीमेंट की दुकान संचालित करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वे अपनी दुकान के बाहर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बाइक पर आए दो हमलावर बिना किसी विवाद के उन पर गोलियां बरसा कर फरार हो गए। इस अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया।

Biker Gunmens Attack Cement Merchant in Ranchi (Symbolic Photo: iStock)

रांची में बाइक सवार हमलावरों ने सीमेंट व्यापारी पर हमला किया (प्रतीकात्मक फोटो: iStock)

आरोपियों की तलाश जारी

स्थानीय लोगों की मदद से राधेश्याम साहू को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पांच से छह गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और इलाके के थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले अपराधियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर उन्हें ढूंढने का काम जारी है।

End of Feed