Ranchi News: रांची में कड़कड़ाती ठंड के मौसम में दोपहर में धूप निकलने पर आम लोगों के साथ प्रवासी पक्षियों को भी राहत पहुंचा रहा है। रांची एवं इसके अगल-बगल के क्षेत्रों में अलग-अलग देशों से विदेशी पक्षी आए हुए हैं। इन प्रवासी पक्षियों ने नवंबर महीने से ही आना शुरू कर दिया था। यहां के जलाशयों में अब मार्च तक यह पक्षी रहेंगे। इन पक्षियों का झुंड मध्य एवं साउथ एशिया के अलग-अलग देशों से 4500 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रांची पहुंचा है।
डैम में प्रवास किए पक्षी
इन पक्षियों में कई की प्रजाति लुप्त होने के कगार पर है। धुर्वा डैम, रूक्का डैम, गेतलसूद डैम, बड़ा तालाब एवं अन्य छोटे-बड़े तालाब एवं पतरातू डैम में इन प्रवासी पक्षियों का झुंड पहुंचा है। अधिकतर प्रवासी पक्षी बत्तख प्रजाति के हैं।
