Best Places to Visit in Ranchi 2023 : रांची में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है। यहां की पतरातु घाटी को ‘मनाली’ भी कहा जाता है। पतरातु घाटी पहुंचने की सड़क बेहद खूबसूरत एवं एडवेंचर्स है। रांची स्टेशन से 35 किलोमीटर दूर पतरातू घाटी है। इसकी औसत ऊंचाई 405 मीटर तक है। पहाड़ों को काटकर जंगलों के बीच बनी सड़क पर सफर करके आपको आनंद आ जाएगा। इस सफर पर आप फोटो एवं वीडियो बनाना नहीं भूलेंगे। इस मार्ग पर पूरे वर्ष लोग सफर करते रहते हैं।
पतरातू घाटी, जहां खूबसूरत सड़कों से होकर गुजरेंगे
पतरातू जाने के दौरान घुमावदार सड़कों से होकर पतरातू वैली आती है। यह इस सफर का सबसे दिलचस्प जगह है। यह सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है। खासतौर पर शाम में यहां सैलानी सफर करते हैं। यह खूबसूरत सफर 13 किलोमीटर लंबा है।
