Ranchi News: असमाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों की प्रतिमाएं की खंडित, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2024, 03:01 PM IST

रांची में असामाजिक तत्वों ने फिर से मंदिर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में तीन मंदिरों की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने खंडित किया है। जिसके बाद आक्रोशित लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए।

Ranchi News: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। सोमवार सुबह जैसे ही इलाके में यह खबर फैली, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने उमेडंडा की मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोग मंदिर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शिव मंदिर में शिवलिंग, नंदी, बजरंग बली की मूर्ति और मां भगवती मंदिर में पिंडी और भगवती के त्रिशूल को अपराधियों ने खंडित किया है। घटना की जानकारी सोमवार को तब हुई, जब गांव के लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे। मंदिर में खंडित प्रतिमाएं इधर-उधर बिखरी पड़ी पाई गईं।

Ranchi

रांची के तीन मंदिरों में तोड़फोड़

रांची के सांसद घटनास्थल पर मौजूद

जन आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। रांची के सांसद संजय सेठ और कांके क्षेत्र के विधायक समरी लाल भी मौके पर पहुंचे। सांसद ने कहा कि इसके पहले रांची के बरियातू में भी मंदिर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया गया था। पुलिस-प्रशासन अब तक अपराधियों का पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने रांची सहित पूरे झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया। सांसद और विधायक ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे ग्रामीणों के साथ यहीं रहेंगे।

End of Feed