Ranchi News: रेलवे ने रांची और दिल्ली के यात्रियों को नए साल में बड़ी सौगात दी है। रांची-आनंद विहार टर्मिनल रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच लगेंगे। यह कोच अस्थाई तौर पर लगाए जाने हैं। 26 जनवरी से 27 जुलाई तक रांची-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर एसी टू टियर का एक कोच और एसी प्रथम श्रेणी सह एयसी टू टियर का एक संयुक्त कोच लगेगा। आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 28 जनवरी से 29 जुलाई तक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जिसके बढ़ेंगे कोच
