झारखंड के गढ़वा में पटाखा दुकान में भड़की आग, जिंदा जलकर 5 लोगों की मौत

झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार की दोपहर एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक पटाखा दुकान में अचानक भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार की दोपहर एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक पटाखा दुकान में अचानक भीषण आग लगने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। मामला रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना गांव का है, जो झारखण्ड और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना स्थित एक पटाखा दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी थी कि मौजूद लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। हालांकि, घायल में तीन बच्चों और दो युवको को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

firecracker shop fire in Garhwa

पटाखा दुकान में आग

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक पांडे ने बताया कि यहां पटाखे की एक दुकान में आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

End of Feed