Jharkhand: रांची का हरमू रोड बना अखाड़ा! NEET के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूब चले अंडे और टमाटर

रांची के हरमू रोड स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर नीट धांधली को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी हुई और जमकर अंडे, टमाटर और पानी की बोतलें फेंकी गईं।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची का हरमू रोड पर गुरुवार को NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रदेश भाजपा मुख्यालय का घेराव करने निकले हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई और अंडे, टमाटर और पानी की बोतलें फेंकी गईं।

ranchi harmu road bjp congress clash

घटना की जानकारी देते ट्रैफिक SP राकेश सिंह

बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ने की कोशिश

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग करते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। हालांकि, स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले ही बहुस्तरीय बैरिकेडिंग लगा रखी थी। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस बल के साथ उनकी तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

End of Feed