रामबन में बड़ा हादसा, 55 यात्रियों से भरी स्लीपर बस हाईवे पर पलटी, 33 घायल

Ramban Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन में श्रीनगर से जम्मू जा रही एक स्लीपर बस नेशनल हाईवे पर पलट गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मरोग इलाके में हुए इस हादसे में शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 33 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया।

Ramban Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में नेशनल हाईवे पर एक स्लीपर बस के पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना मरोग इलाके में हुई, जहां पश्चिम बंगाल के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली स्लीपर बस श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव में मदद की।

Ramban Bus Accident

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, हादसे की जांच शुरू

हादसे में 25 यात्री घायल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में करीब 33 यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हादसे में किसी अन्य बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

End of Feed