राम मंदिर ट्रस्ट की कमान संभालने अयोध्या पहुंचे नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा, बोले- जल्द सामने रखूंगा भविष्य की कार्ययोजना

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा मंगलवार को अयोध्या पहुंच गए, जहां उन्होंने पद संभालने से पहले परिचयात्मक बैठकों का सिलसिला शुरू किया। मिश्रा ने कहा कि वह जल्द ही ट्रस्ट की अपनी प्राथमिकताओं और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। उनके अयोध्या आगमन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंदिर नगरी पहुंचे, जहां वह आंगनबाड़ी कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने के साथ हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उनका आगमन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे से कुछ समय पहले हुआ। अयोध्या पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल परिचयात्मक बैठकों का दौर चल रहा है। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह जल्द ही मीडिया और लोगों के सामने आकर अपनी आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने संकेत दिया कि ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालने के बाद आगे की कार्ययोजना को लेकर जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Ram Temple Trust New CEO Jeetendra Mishra

अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा

सीएम योगी भी करेंगे अयोध्या का दौरा

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंगलवार को अयोध्या का दौरा किया। जून में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दान की कथित चोरी के मामले के सामने आने के बाद यह उनका अयोध्या का चौथा दौरा है। इस विवाद के बाद मंदिर ट्रस्ट और उसके प्रबंधन में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अयोध्या दौरे के दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी करेंगे।

End of Feed