राम मंदिर चंदा विवाद: 'मेरे पास चेकबुक तक नहीं, निजी खर्च के लिए...'; ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने लिखा ओपन लेटर

पत्र में गोविंद देव गिरी ने कहा कि करीब पांच शताब्दियों के संघर्ष और अनगिनत संतों, महात्माओं व रामभक्तों के बलिदान के बाद अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर बना। ऐसे पावन वातावरण में मंदिर के दानपात्र से कथित चोरी की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर उठ रहे सवालों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को लिखे गए एक ओपन लेटर में उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने इस घटना को रामभक्तों की आस्था पर गहरी चोट बताते हुए कहा कि इससे वे "अत्यंत आहत, दुखी एवं लज्जित" हैं।

गोविंद देव गिरी

गोविंद देव गिरी

मंदिर के दानपात्र से कथित चोरी की घटना से श्रद्धालुओं को लगा गहरा आघात

अपने पत्र में गोविंद देव गिरी ने कहा कि करीब पांच शताब्दियों के संघर्ष और अनगिनत संतों, महात्माओं व रामभक्तों के बलिदान के बाद अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर बना। ऐसे पावन वातावरण में मंदिर के दानपात्र से कथित चोरी की घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है।

End of Feed