Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर के गर्भ गृह का काम कंपलीट, देखिए अद्भुत तस्वीर

यूपी के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के गर्भ गृह का काम लगभग कंपलीट हो चुका है। इस संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

अयोध्या: जनवरी में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए राम मंदिर का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। मंदिर का गर्भ गृह भी करीब-करीब बनकर तैयार हो चुका है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने जानकारी साझा की है।

Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर गर्भ गृह की तस्वीर

राम मंदिर गर्भ गृह की तस्वीर

चंपत राय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने लिखा कि आपके साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रहा हूं।

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे श्रमिक

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिंदुस्तान के सभी राज्य, सभी भाषाएं, देश में पूजा पद्धति की जितनी भी परंपरा है, गुरु परंपरा उन सभी परंपरा के संत महंत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इतना ही नहीं भगवान राम मंदिर निर्माण में जुटे श्रमिकों को भी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त राम जन्मभूमि पहुंचने के लिए फोरलेन का काम भी दिसंबर में पूरा करने का दावा किया गया। साथ अयोध्या एयरपोर्ट का भी काम इसी माह पूरा कर लिया जाएगा, जिसका पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे।

End of Feed