राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT का बड़ा निर्देश, ट्रस्ट पदाधिकारियों और संदिग्ध कर्मियों के अयोध्या छोड़ने पर रोक

राम मंदिर दान मामले की जांच कर रही एसआईटी ने ट्रस्ट पदाधिकारियों और संदिग्ध कर्मियों के अयोध्या से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। छह दिन की जांच के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की गई है। दान राशि के उपयोग, खर्चों और भूमि खरीद से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई है।

अयोध्या : राम मंदिर से जुड़े दान और वित्तीय लेनदेन मामलों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच को और तेज करते हुए ट्रस्ट से जुड़े कुछ पदाधिकारियों और संदिग्ध कर्मियों के जिले से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित लोगों को जांच पूरी होने तक बिना अनुमति अयोध्या छोड़ने से मना किया गया है। बताया जा रहा है कि एसआईटी ने छह दिनों तक चली जांच के बाद अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है। जांच के दौरान दानपात्रों में प्राप्त धनराशि के उपयोग, विभिन्न मदों में किए गए खर्च और भूमि खरीद से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई।

Ayodhya Ram Mandir Photo

अयोध्या राम मंदिर (फाइल फोटो)

टीम ने वर्ष 2021 तक के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। इसके अलावा वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि दान की राशि का उपयोग निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप हुआ या नहीं।

End of Feed