राम मंदिर चंदा चोरी की अब नए सिरे से होगी जांच, नई SIT में अयोध्या के DIG और SSP शामिल; सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बदली गई टीम

कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए विशेष जांच दल (SIT) का पुनर्गठन किया है।

यूपी सरकार ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच के लिए नई SIT का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों और दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए राज्य सरकार ने इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच के लिए नई SIT में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नई गठित जांच टीम में पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस, अयोध्या रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) सोमेन वर्मा और अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया है। नई टीम ने मामले में तेजी से काम शुरू कर दिया है और 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अपनी पहली स्टेटस रिपोर्ट सौंपेगी।

ayodhya ram mandir sit

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नई SIT गठित

पुरानी टीम में शामिल थे प्रशासनिक अधिकारी

उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच के लिए पूर्व में गठित की गई SIT में पुलिस अधिकारियों की जगह प्रशासनिक और वित्त विभाग के अधिकारी मुख्य भूमिका में थे। पुरानी SIT में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और नए निर्देशों के बाद अब जांच की कमान सीधे पुलिस विभाग के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों के हाथों में सौंप दी गई है, ताकि आपराधिक और वित्तीय गड़बड़ियों की कड़ियों को कानूनी रूप से मजबूत तरीके से जोड़ा जा सके।

End of Feed