रामलला के दरबार में बदलाव की आहट! चढ़ावा विवाद के बाद राम मंदिर में 'तिरुपति मॉडल' की एंट्री? CEO व्यवस्था पर मंथन

अयोध्या राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी के बाद प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था में बड़े बदलाव पर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए तिरुपति बालाजी की तर्ज पर CEO मॉडल लागू करने पर विचार हो रहा है।

अयोध्या : रामलला के दरबार में चढ़ावे में कथित चोरी का मामला अब केवल आपराधिक जांच तक सीमित नहीं रह गया है। इस घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों के बाद अब राम मंदिर के प्रशासनिक एवं वित्तीय ढांचे में व्यापक बदलाव को लेकर मंथन तेज हो गया है।

Ram Mandir Donation Theft Case.

राम मंदिर

करोड़ों श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और विश्वास के साथ रामलला के चरणों में चढ़ावा अर्पित करते हैं। ऐसे में चढ़ावे में कथित चोरी की घटना को केवल धन की हानि नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की हैं, लेकिन अब सवाल केवल दोषियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था की जवाबदेही पर उठ रहे हैं।

End of Feed