Ayodhya: रामलला के दर्शन के समय में बदलाव, मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक, जानें क्या है नया शेड्यूल

Ram Mandir Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के नए शेड्यूल के अनुसार सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। वहीं मंदिर का कपाट रात 10:00 बजे बंद होगा। अभी तक मंदिर के कपाट सुबह 3:45 बजे खुलते थे और रात 10:30 बजे बंद होते थे।

Ram Mandir Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान भगवान श्री रामलला जी के पूजन, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। मौसम बदलने के कारण ट्रस्ट ने नया टाइम टेबल जारी किया है। यह नई व्यवस्था रविवार, 1 नवंबर 2026 से लागू होगी। अभी तक मंदिर के कपाट सुबह 3:45 बजे खुलते थे और रात 10:30 बजे बंद होते थे। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब मंदिर सुबह 4:00 बजे खुलेगा और रात 10:00 बजे बंद होगा।

Ram Mandir

राम मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव (फोटो साभार- @ShriRamTeerth)

क्या है नया टाइम टेबल?

नए शेड्यूल के अनुसार सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। इसके बाद सुबह 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती होगी। आरती के बाद 4:40 से 6:30 बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान रामलला का अभिषेक, श्रृंगार, धूप-दीप और नैवेद्य होगा। सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी और उसके बाद सुबह 7:00 बजे से भक्तों के लिए दर्शन शुरू होंगे। सुबह 8:00 से 8:10 बजे तक बाल भोग के लिए कपाट बंद रहेंगे। इसके बाद 11:30 बजे तक लगातार दर्शन चलेंगे। 11:30 से 12:00 बजे तक राजभोग लगाया जाएगा और 12:00 बजे राजभोग आरती होगी। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रामलला का विश्राम काल रहेगा।

End of Feed