VIDEO: रक्षाबंधन पर 'महाजाम' से बेहाल दिल्ली-NCR, बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक गाड़ियों की लंबी कतार

Raksha Bandhan Rush: रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपने-अपने घर लौट रहे लोगों की भीड़ के कारण गुरुवार शाम दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। नोएडा के बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। वहीं NH-9 पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम देखा गया।

Raksha Bandhan Rush: रक्षाबंधन का त्यौहार अपनों के साथ मनाने की खुशी के बीच एनसीआर के यात्रियों को सड़क और सार्वजनिक परिवहन पर सब्र का बड़ा इम्तिहान देना पड़ा। गुरुवार शाम दफ्तरों में छुट्टी होते ही अपने-अपने घर जाने वाले लोगों की संख्या में अचानक भारी उछाल आया, जिसके चलते नोएडा और गाजियाबाद की सड़कों से लेकर मेट्रो स्टेशनों तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Botanical Garden Metro Station video

घर पहुंचने की होड़ और सड़कों पर चक्काजाम

नोएडा के सबसे प्रमुख और व्यस्त बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन (Botanical Garden Station Video) पर यात्रियों का भारी जमावड़ा दिखाई दिया। प्लेटफॉर्म, एंट्री गेट और एग्जिट गेट समेत स्टेशन का हर कोना लोगों से खचाखच भरा हुआ था। दिल्ली और अन्य दिशाओं की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। स्थिति यह थी कि ट्रेन आने पर उसमें चढ़ने के लिए लोगों को भारी धक्का-मुक्की और मशक्कत से गुजरना पड़ा।

End of Feed