राज्यसभा चुनाव:भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव बोले- जीत के प्रति आश्वस्त

मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट ने अपना नामांकन भर दिया है। इस मौके पर सीएम डॉ.यादव ने कहा कि हम जीत के लिए संकल्पित हैं।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भरोसा जताया कि भाजपा राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

MOHAN YADAV

मोहन यादव ने महेश केवट का नामांकन कराया दाखिल।

नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड ने महेश केवट को तीसरे उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारकर समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि उन वर्गों को भी सम्मान और अवसर देना है जिनकी राजनीति में भागीदारी लंबे समय तक सीमित रही है।

End of Feed