बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) एक और नई मुसीबत में घिर गए हैं। राजपाल यादव का घर नीलाम होने जा रहा है। बैंक ने नोटिस चिपका दिया है। राजपाल यादव का यह घर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में स्थित है। जिस घर पर नोटिस चिपकाया गया है, वो राजपाल यादव का पैतृक घर है।
राजपाल यादव का घर होगा नीलाम
परिवार ने ले रखा है 16 करोड़ से ज्यादा का कर्ज
मिली जानकारी के अनुसार राजपाल यादव और उनके परिवार पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 16 करोड़ 61 लाख 64 हजार 638 रुपये का बकाया होने के मामले में वसूली की कार्रवाई तेज हो गई है। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने शाहजहांपुर जिले में स्थित बंडा व खिरनी बाग की संपत्तियों पर नीलामी का नोटिस चस्पा किया गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा का बकाया ऋण वसूलने के लिए मुंबई के ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की जा रही है। बैंक के अनुसार अभिनेता राजपाल यादव, उनकी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी देवी के नाम पर 16 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक की देनदारी लंबित है।
राजपाल यादव की कौन-कौन सी संपत्ति होगी नीलाम?
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाहजहांपुर शाखा के लीगल एडवाइजर एडवोकेट सुधीर ने बताया कि पुवायां तहसील क्षेत्र के बंडा स्थित गाटा संख्या 1410, 1411, 1412 एवं 1413 की भूमि और उस पर बने भवन को नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस संपत्ति का आरक्षित मूल्य 3 करोड़ 10 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक लोगों को 31 लाख रुपये बतौर बयाना राशि जमा करनी होगी।
अता-पता लापता फिल्म के लिए लिया था कर्ज
राजपाल यादव को हाल ही में चेक बाउंस मामले में भी कोर्ट द्वारा दंडित किया जा चुका है लेकिन अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की शाखा द्वारा फिल्म अता-पता लापता जोकि श्री नवरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्माता राधा यादव एवं निर्देशक राजपाल यादव के द्वारा बनाई गई थी उसके लिए करीब 16 करोड़ से अधिक का लोन लिया गया थ।. जिसकी आउटस्टैंडिंग लगभग 16 करोड़ 61 लाख से अधिक की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई के अधिकारियों के निर्देश पर शाहजहांपुर शाखा के बैंक मैनेजर द्वारा यह नोटिस राजपाल यादव की बंडा स्थित प्रॉपर्टी यादव भवन को नीलाम करने के लिए जारी किया गया ह।. जिसकी तात्कालिक देनदारी तीन करोड़ 10 लाख की है।
कौन ले सकता है नीलामी में भाग?
नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभा करने के लिए इच्छुक बोली दाताओं को 31 लख रुपए का बैंक ड्राफ्ट पहले सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में जमा करना होगा उसके बाद नीलामी में प्रतिभा कर सकेंगे। बैंक द्वारा नीलाम करने की तिथि 9 सितंबर 2026 रखी गई है इससे पहले यदि खाताधारक द्वारा डी राशि जमा कर दी जाती है तो नीलामी प्रक्रिया स्थगित की जा सकती है।
