Rajkot News: एक ही दिन दो जगह गांजे की खेती का भंडाफोड़, साढ़े तीन करोड़ का माल जब्त

Rajkot Ganja Raid: राजकोट ग्रामीण पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को सूचना मिली थी कि छासिया गांव के झरड़ा सीम क्षेत्र में सवजीभाई मिठापरा के खेत में गांजे की खेती की गई है। सूचना के आधार पर SOG की टीम ने खेत पर छापा मारा।

Rajkot Ganja Raid: राजकोट ग्रामीण पुलिस ने विंछिया थाना क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 719.940 किलो गांजा बरामद किया है। सबसे बड़ी कार्रवाई में छासिया गांव के झरड़ा सीम क्षेत्र स्थित एक खेत से SOG ने 705.490 किलो गांजे के पौधे जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 3.52 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने खेत मालिक 55 वर्षीय सवजीभाई बचुभाई मिठापरा को गिरफ्तार कर लिया है। इसी थाना क्षेत्र में एक दूसरे खेत से भी विंछिया पुलिस की टीम ने गांजे के 7 पौधे बरामद किए हैं।

Ganja

गांजे की खेती (फोटो साभार- TNN)

खेत की मेड़ पर सूख रहे थे 705 किलो गांजे के पौधे

राजकोट ग्रामीण पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को सूचना मिली थी कि छासिया गांव के झरड़ा सीम क्षेत्र में सवजीभाई मिठापरा के खेत में गांजे की खेती की गई है। सूचना के आधार पर SOG की टीम ने खेत पर छापा मारा। तलाशी के दौरान खेत की मेड़ पर सुखाने के लिए रखे गए गांजे के हरे पौधों का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस ने कुल 705 किलो 490 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 3 करोड़ 52 लाख 74 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

End of Feed