Rajkot: 12 दिन में चार्जशीट, 41वें दिन फांसी; 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को सजा-ए-मौत

राजकोट में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को रिकॉर्ड समय में फांसी की सजा सुनाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ठोस सबूत और परिवार की न्याय की मांग ने इस केस को प्राथमिकता दिलाई। महज 41 दिनों में पूरा ट्रायल पूरा कर अदालत ने कठोर फैसला सुनाकर समाज को सख्त संदेश दिया।

Rajkot News: राजकोट में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ठोस सबूतों के आधार पर केवल 41 दिनों में सुनाया गया। राजकोट ग्रामीण एसपी विजयसिंह गुर्जर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम और जांच की जानकारी साझा की। इस दौरान विशेष लोक अभियोजक एस.के. वोरा भी मौजूद रहे। एसपी गुर्जर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच महिला एएसपी सिमरन भारद्वाज को सौंपी गई थी।

Rajkot Court Sentences Man to Death for Rape of 7-year-old girl (Symbolic Photo)

राजकोट कोर्ट ने 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को मौत की सजा सुनाई (सांकेतिक फोटो)

घटना के 12 दिन बाद ही चार्जशीट दाखिल

पीड़िता के परिवार ने तुरंत न्याय की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने इस केस को प्राथमिकता देते हुए तेजी से जांच शुरू की। बच्ची के पिता ने जज, विशेष लोक अभियोजक और एसपी को पत्र लिखकर स्पीडी ट्रायल की अपील की थी। परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अदालत से रोजाना सुनवाई करने का अनुरोध भी किया। पुलिस ने घटना के केवल 12 दिन बाद ही चार्जशीट दाखिल कर दी, जिससे मुकदमे की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सकी और रिकॉर्ड समय में फैसला सुनाया गया।

End of Feed