Gujarat: राजकोट में 14 साल की नाबालिग से दरिंदगी; इंस्टाग्राम के जरिए जाल में फंसाकर 8 लोगों ने किया गैंगरेप, नकली पुलिसवाला भी शामिल

Gujarat News: गुजरात के राजकोट में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पिछले दो महीने से होटलों और चलती कार में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। Instagram के जरिए जाल में फंसाकर 8 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 5 को अरेस्ट किया है।

Gujarat News: गुजरात के राजकोट शहर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने बच्चों की सोशल मीडिया सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। भक्ति नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को दोस्ती के जाल में फंसाकर करीब 8 दरिंदों ने पिछले दो महीने के दौरान अलग-अलग होटलों, घरों और चलती कार में अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कड़ा रुख अख्तियार करने वाली धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

gujarat news gangrape rajkot instagram

राजकोट के भक्तिनगर में नाबालिग से दो महीने तक होता रहा गैंगरेप

दोस्त ने ही कराया था दरिंदों से परिचय

पुलिस जांच में इस घिनौनी साजिश की जो परतें खुली हैं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता को करीब तीन महीने पहले उसकी एक नाबालिग सहेली ने बिना सिम कार्ड का एक मोबाइल फोन दिया था। इसके बाद उस सहेली के एक अन्य दोस्त ने लड़की को सिम कार्ड लाकर दिया। इसी सहेली ने नाबालिग लड़की का परिचय इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए मुख्य आरोपी से कराया था। इसके बाद जाल में फंसाया और दो महीने तक वहश का शिकार बनाया

End of Feed