राजकोट एयरपोर्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई; एयर कार्गो में 5 करोड़ की चांदी बरामद, GST गड़बड़ी की आशंका

गुजरात ATS और राजकोट सिटी क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में राजकोट एयरपोर्ट के एयर कार्गो से करीब 180 किलो चांदी की बड़ी खेप बरामद की गई है। शुरुआती जांच में दस्तावेजों में गड़बड़ी और टैक्स चोरी की आशंका सामने आने के बाद मामले को राज्य GST विभाग को सौंप दिया गया है।

Gujarat News: गुजरात ATS और राजकोट सिटी क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजकोट एयरपोर्ट के एयर कार्गो से करीब 180 किलोग्राम चांदी की खेप पकड़ी है। प्रारंभिक जांच में दस्तावेज अधूरे पाए गए हैं और टैक्स चोरी की आशंका जताई गई है। जब्त चांदी की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले की आगे की जांच अब राज्य GST विभाग (SGST) को सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार गुजरात ATS को इनपुट मिला था कि एयर कार्गो के जरिए बड़ी मात्रा में चांदी राजकोट पहुंचाई जा रही है और इसे एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा रिसीव किया जाना है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए ATS ने तुरंत राजकोट सिटी क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया और एक टीम राजकोट रवाना की गई। बताया यह भी जा रहा है कि गुजरात में दो जगहों से 280 kg चांदी जब्त की गई।

Rajkot Airport Silver Seizure

राजकोट एयरपोर्ट में करोड़ों की चांदी पकड़े जाने से मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

जांच SGST विभाग को सौंपी

इसके बाद गुजरात ATS और राजकोट क्राइम ब्रांच ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर संदिग्ध रिसीवर को ट्रेस किया। उसकी मौजूदगी में एयर कार्गो पार्सलों की जांच की गई। जांच के दौरान चांदी से जुड़े दस्तावेजों में कथित अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों को प्रथम दृष्टया GST नियमों के उल्लंघन और संभावित टैक्स चोरी की आशंका दिखाई दी। मामले का मुख्य पहलू टैक्स और दस्तावेजी अनियमितताओं से जुड़ा होने के कारण राज्य GST विभाग को बुलाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूरी जांच SGST विभाग को सौंप दी गई है।

End of Feed