Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक,आईएमडी ने जारी की चेतावनी, यातायात प्रभावित

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Dec-2025 जयपुर, जोधपुर, सीकरमें जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में भीषण ठंड के साथ कोहरे ने कोहराम मचा रखा है। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य के बराबर बनी हुई है, जिससे सड़क, रेलवे और हवाई यातायात प्रभावित है। एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बादल छाए हुए हैं, लेकिन इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Rajasthan Ka Mausam 20-Dec-2025: राजस्थान में ठंड, शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। इस बीच एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी राजस्थान के विभिन्न जिलों पर देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में शुक्रवार यानी बीते हुए कल (19 दिसंबर) को आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के कारण तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन इससे ठंड पर अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिला है। राजस्थान वासियों अभी भी गर्म कपड़ों की लेयर्स पहने हुए अलाव और हीटर के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में हुई यह बढ़ोतरी कुछ ही दिन की है, उसके बाद पारा एक बार फिर लुढ़केगा और भीषण ठंड का कहर और बढ़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

Rajasthan Weather

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल?

शुक्रवार को राजस्थान में बादल छाए रहने के कारण धूप थोड़ी कमजोर नजर आई, लेकिन इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि भी दर्ज की गई थी। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। हालांकि इसका ठंड के स्तर पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

End of Feed