Rajasthan Weather Today: आज पांच जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 6 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Today (31-July-2026):राजस्थान में आज यानी शुक्रवार से बारिश का दौर और भी तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है। 5-6 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Rajasthan Weather Today (31-July-2026) राजस्थान का मौसम: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदला और अब यह लगातार पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते ओडिशा से लेकर गुजरात और राजस्थान तक मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार 31 जुलाई को राज्य के 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यही नहीं अन्य जिलों के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आज से अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष तौर पर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Rajasthan Weather 31st July

राजस्थान में आज 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा और रायसेन होते हुए डीप-डिप्रेशन सिस्टम तक बनी हुई है। यह डीप-डिप्रेशन फिलहाल छत्तीसगढ़ के ऊपर एक्टिव है और धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान में 5-6 अगस्त तक बारिश का ऐसा ही दौर जारी रहने का अनुमान है।

End of Feed