Rajasthan Weather: राजस्थान में आज भी मानसून मेहरबान, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून एक्टिव है और पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। आज भी 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों एक जबरदस्त तरीके से एक्टिव मानसून (Monsoon) के चलते जबरदस्त बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। आज यानी गुरुवार 30 जुलाई को सिस्टम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के बीच श्रीगंगानगर, चूरू और जयपुर सहित कई इलाकों में सुबह से हरी रुक-रुककर बारिश हो रही है। चूरू के सरदारशहर में लगभग एक घंटे की तेज बारिश के बाद बाजारों और निचले इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है।

Rajasthan Weather 30th July

राजस्थान में आज भी 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत के ऊपर बना डीप डिप्रेशन कमजोर होकर अब डिप्रेशन में बदल चुका है। यह सिस्टम फिलहाल उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उससे सटे छत्तीसगढ़ क्षेत्र के ऊपर है। अगले 24 घंटे में इसके धीरे-धीरे पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में अगले 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान कई जगहों पर मध्यम से तेज और कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

End of Feed