Rajasthan Weather: आज 22 जिलों में अलर्ट, अगले 3 दिन झमाझम बारिश; टोंक-झालावाड़ में जमकर बरसे बादल

राजस्थान में मानसून के एक्टिव होने से राज्य के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। आज यानी बुधवार 29 जुलाई को भी 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने के बाद यहां लगातार बारिश हो रही है। राज्य के कई जिलों में काफी तेज और ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी बुधवार 29 जुलाई को 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उदयपुर और कोटा संभाग में 30-31 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बारिश का दौर आगामी 2 अगस्त तक जारी रह सकता है।

Rajasthan Weather 29th July

राजस्थान में आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पिछले 24 घंटे में टोंक में सबसे ज्यादा 101 MM बारिश हुई है। झालावाड़ के झालरापाटन में 87 MM तक बारिश हुई। इसके अलावा भरतपुर, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर, चित्तौड़गढ़, नागौर, करौली, कोटा, राजसमंद और सवाई माधोपुर में भी तेज बारिश हुई। धौलपुर में बारिश के कारण बसेड़ी और सैंपऊ में कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

End of Feed