Rajasthan Weather: बंगाल की खाड़ी के डीप-डिप्रेशन से राजस्थान में फिर लौटा मानसून, 25 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने डीप-डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 2 अगस्त तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत कम दबाव के क्षेत्र के असर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार 28 जुलाई को राज्य के 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना है, जबकि 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव बना रहेगा। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Rajasthan Weather 28th July

राजस्थान के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब डीप-डिप्रेशन में बदल चुका है। इसके साथ ही राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इन दोनों सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

End of Feed