Rajasthan: बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा; बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Banswara Bus Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारातियों से भरी बस पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा कलिंजरा थानाक्षेत्र में घोटिया आम्बा घाटी में उस समय हुआ जब बारात लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद कई यात्री बस के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया।

Tragic Bus Accident in Banswara

बांसवाड़ा में दर्दनाक बस हादसा

घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल और एमजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि तीन लोग मौके पर ही अपनी जान गंवा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को अलर्ट रहने और घायलों को त्वरित और उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

End of Feed