राजस्थान में निकाय चुनाव पर गरमाई सियासत: टीकाराम जूली का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- सरकारी एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग

Rajasthan News: राजस्थान में निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी (BJP) निकाय बोर्ड बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर दबाव बना रही है।

Rajasthan News: राजस्थान में 309 नगरीय निकायों (Urban Local Bodies) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए जारी निर्वाचन प्रक्रिया के बीच राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी निकाय बोर्ड बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर चुनिंदा पार्षदों पर दबाव बना रही है।

tika ram jully

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर टीकाराम जूली ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप (फोटो- OfficialTikaramJully)

End of Feed