SMS मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉ. डिसानिया ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव; नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर और फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.एन. डिसानिया का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। इस घटना को लेकर मेडिकल जगत में शोक की लहर है।

SMS Medical College Doctor Suicide Case: जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज से एक बेहद दुखी खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ प्रोफेसर और फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. एस.एन. डिसानिया का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। इस घटना को लेकर मेडिकल जगत में शोक की लहर है।

SMS Hospital

जयपुर स्थित सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज

फंदे से लटका मिला शव

शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि डॉ. डिसानिया जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार रात परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए थे, जबकि डॉ. डिसानिया घर पर अकेले थे। जब परिवार के सदस्य वापस घर लौटे तो उन्होंने डॉ. डिसानिया को फंदे से लटका हुआ पाया।

End of Feed