राजस्थान में दीपावली से पहले बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में RDX और हथियार की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर में दीपावली से पहले बम धमाकों की साजिश नाकाम करने का मामला सामने आया है। रावला मंडी क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 किलो RDX, दो तुर्की निर्मित जिगाना पिस्टल, 650 कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है।

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दीपावली से पहले बम धमाकों की साजिश का खुलासा हुआ है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रावला मंडी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीमा पार से ड्रोन के जरिए यह खेप भारतीय क्षेत्र में गिराए जाने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

Sri Ganganagar RDX Recovery

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए खेप भारतीय क्षेत्र में गिराए जाने की आशंका (प्रतीकात्मक फोटो)

क्या-क्या हुआ बरामद?

जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF), एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रावला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई 12 KND ग्राम पंचायत के चक 4 KNM, W टेल क्षेत्र में की गई। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को करीब 7 किलोग्राम RDX, तुर्की में निर्मित दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और 650 कारतूस मिले। इसके अलावा चार जोड़ी बैटरी और दो रिमोट भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जा सकता था।

End of Feed