'अगर इंदिरा गांधी आज सत्ता में होतीं तो BJP पर लगा देतीं प्रतिबंध', जयपुर में जमकर बरसे अशोक गहलोत

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सत्ता में होतीं तो वह ऐसे दल पर प्रतिबंध लगा देतीं।

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सत्ता में होतीं तो वह ऐसे दल पर प्रतिबंध लगा देतीं। जयपुर में एक पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि संविधान में धर्म आधारित राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है और भाजपा चुनावी लाभ के लिए हिंदुत्व के नाम पर लोगों को संगठित कर रही है।

ashok gehlot

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

BJP पर बरसे अशोक गहलोत

उन्होंने कहा, "संविधान के तहत सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार मिले हुए हैं। धर्म को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।" कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। गहलोत ने दावा किया कि न्यायपालिका समेत लोकतांत्रिक संस्थाएं दबाव में हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है।

End of Feed