26000 में बिक गया लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर! रंगे हाथ पकड़े जाने पर ACB के सामने गिड़गिड़ाने लगा रिश्वतखोर

राजस्थान के बालातोरा में एक भू-अभिलेख निरीक्षक (Revenue Inspector) को 20,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

जयपुर/बालोतरा : राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोतरा जिले में एक भू-अभिलेख निरीक्षक (Revenue Inspector) को 20,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तहसील गुड़ामालानी के सर्किल नगर में पदस्थापित भू-अभिलेख निरीक्षक नारायणलाल के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया था कि उसके पिता की कृषि भूमि की नेखमबंदी (सीमांकन) करने के बदले आरोपी अधिकारी 26,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई और उसे रंगे हाथ मौके से गिरफ्तार कर लिया।

26 हजार रुपये में थी सेटिंग

शनिवार को कार्रवाई के दौरान आरोपी ने परिवादी और सह-परिवादी से 26,000 रुपये लिए। इसी दौरान सह-परिवादी के आग्रह पर उसने 5,500 रुपये वापस कर दिए। इसके बाद जैसे ही आरोपी ने शेष 20,500 रुपये रिश्वत के तौर पर स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed