Rajasthan: गणतंत्र दिवस से पहले भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, फार्म हाउस में छिपा रखा था 10,000 किलो अमोनियम नाइट्रेट; आरोपी गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले नागौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थांवला क्षेत्र के हरसौर गांव से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम ने एक फार्म हाउस पर छापेमारी कर 187 कट्टों में भरा 9,550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया। इसके साथ ही भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वायर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी सुलेमान खान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

Nagaur Explosive Bust: देश के गणतंत्र दिवस समारोह से ठीक पहले राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है। नागौर पुलिस और डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (DST) ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर करीब 10 हजार किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है। इसे राज्य में अब तक की सबसे बड़ी विस्फोटक बरामदगी माना जा रहा है।

Rajasthan ammonium nitrate bust

बरामद हुआ विस्फोटक का जखीरा और पुलिस हिरासत में आरोपी सुलेमान

फार्म हाउस के गुप्त ठिकाने पर छापेमारी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर गांव में एक फार्म हाउस पर अवैध गतिविधियां चल रही हैं। शनिवार देर रात एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीम ने सुलेमान खान नामक व्यक्ति के फार्म हाउस पर धावा बोला। तलाशी के दौरान वहां बने एक मकान में 187 कट्टों में भरा लगभग 9550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। आरोपी ने इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखा था।

End of Feed