Rajasthan Mausam Today: राजस्थान में पहली बार हीटवेव का रेड अलर्ट, झुलसाएगी 50 डिग्री की गर्मी; ऐसे करें बचाव

राजस्थान मौसम की ताजा जानकारी (Rajasthan Weather 13 May 2026): क्या आपके शहर में होगी बारिश या लू यानी Heatwave के हालात बनेंगे। जानें जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर सहित प्रमुख शहरों के लिए सटीक पूर्वानुमान।

Rajasthan Mausam Today 13 May 2026: उत्तर और पूर्वी राजस्थान में भले ही तेज हवा और कहीं-कहीं पर बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली हो। लेकिन पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों में प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिन में सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसे हालात बन जा रहे हैं। कल यानी मंगलवार 12 मई को लगातार तीसरे दिन बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। बाड़मेर में मंगलवार को दिन में पारा 48.3 डिग्री तक चढ़ गया। बता दें कि इस मौसम का यह अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

Rajasthan Weather today 13th May

राजस्थान में आज पहली बार हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

आज राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

आज यानी बुधवार 13 मई के लिए राजस्थान के तीन जिलों बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस सीजन में पहली बार प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से दिन के समय घर से बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। यही नहीं, IMD के अनुसार अगले दिन तक यानी 14 और 15 मई को भी प्रचंड गर्मी और हीटवेव का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने धूप के बचने के साथ ही स्वयं को हाइड्रेट रखने यानी बार-बार पानी पीने की भी सलाह दी है। कोटा में भी आज हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed