राजस्थान में आज का मौसम (7 April 2026): राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के कारण अप्रैल में ही मानसून का एहसास हो रहा है। आज सुबह से जयपुर समेत कई जिलों में बरसात हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 से अधिक जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ देखने को मिला। कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। जिसने फसलों को नुकसान पहुंचाया। राज्य में एक्टिव वेदर सिस्टम के प्रभाव से यहां आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज इस सिस्टम का अधिक प्रभाव रहेगा। जिसके कारण पूरे राजस्थान में आज आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 50 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। आज भी कई जिलों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में आज आंधी-बारिश का अलर्ट (AI Image)
राजस्थान में 7 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Rajasthan Weather Today)
मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी जयपुर समेत 17 जिलों में बारिश और ओले को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में आज सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। सुबह 9 बजे के आसपास कई जगहों पर तेज बरसात भी दर्ज की गई। जिसके कारण बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर समेत कई जिलों में तापमान में काफी गिरावट हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। नागौर जिले में देर रात से ही रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में आज आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, नागौर और जयपुर।
किसानों के लिए आफत बनी बारिश
लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बनी हुई है। किसान जैसे-तैसे अपनी फसलों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बेमौसम बरसात उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। ओलों की वजह से भी खेत में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। जिसके कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल को भी वेदर सिस्टम के प्रभाव से आंधी-बारिश का मौसम बना रहेगा। 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
