Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के बाद ठंड का डबल अटैक, आज शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28 Jan 2026: राजस्थान में एक बार फिर गलन वाली ठंड और शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद ठंड फिर से बढ़ गई है। आज राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें:

राजस्थान में आज का मौसम (28 Jan 2026): राजस्थान के लोगों को एक बार फिर तेज ठंड का सितम झेलना पड़ सकता है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद राज्य में फिर ठंड बढ़ गई है। आज कई जिलों में शीतलहर की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। इसके अलावा सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने के कारण आगामी एक-दो सप्ताह तक तेज ठंड का दौर जारी रह सकता है। आइए जानते हैं कि राजस्थान में आज कैसा मौसम रहेगा:

rajasthan weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज 11 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, सीकर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, भरतपुर और करौली शामिल हैं। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में आज सुबह भी घने बादल छाए हुए देखने को मिले। IMD के अनुसार बुधवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही तेज उत्तरी हवाएं भी चल सकती हैं। जिसके प्रभाव से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रह सकता है।

End of Feed