राजस्थान का मौसम (26 Jan 2026) Rajasthan Weather Today: बर्फीली हवाओं से कांपा राजस्थान, अब कल से बदलेगा मौसम, बारिश की दिखे आसार

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26 Jan 2026: राजस्थान के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया, जिससे सुबह के समय पाला और बर्फ जमने जैसी स्थिति बनी। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं गलन बनाए रख रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26-27 जनवरी के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। आइए जानते हैं राजस्थान के मौसम का हाल।

राजस्थान में आज का मौसम (26 Jan 2026): उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने राजस्थान में ठंड का असर और तीखा कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कई जिलों में सुबह के वक्त खेतों, वाहनों और खुले इलाकों में बर्फ की परत जमती दिखी। नागौर और सीकर के फतेहपुर जैसे इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया, जिससे जनजीवन के साथ-साथ फसलों पर भी संकट गहराने लगा है। हालांकि दिन में धूप निकली, लेकिन हवाओं की ठंडक ने राहत महसूस नहीं होने दी।

Rajasthan Weather

राजस्थान में जल्द आने वाली है बारिश

दिन में धूप, लेकिन ठिठुरन बरकरार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और तेज धूप भी खिली, मगर सर्द हवाओं ने धूप में भी कंपकंपी बनाए रखी। हालात यह रहे कि राज्य के किसी भी शहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच पाया। जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर जैसे बड़े शहरों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे सर्दी का असर दिनभर महसूस होता रहा।

End of Feed