राजस्थान का मौसम (24 March 2026) Rajasthan Weather Today: बादलों की चादर में लिपटा राजस्थान, धूप-बारिश का खेल जारी; मार्च के अंत तक रहेगा रेन अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 24 March 2026: राजस्थान में मार्च के अंत में मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। बारिश के कारण राज्य में गर्मी से राहत मिली है। राजस्थान में 31 मार्च तक दो नए वेदर सिस्टम एक्टिव होने से फिलहाल बारिश का मौसम बना रहेगा।

राजस्थान में आज का मौसम (24 March 2026): राजस्थान में मार्च माह के अंत में मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। इस महीने की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई थी, लेकिन अब लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। जिसके कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज फिलहाल जारी रहने वाला है, लेकिन बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी जोर पकड़ने वाली है। आइए जानते हैं कि आज राजस्थान का मौसम कैसा रहने वाला है।

Rajasthan Weather

राजस्थान का मौसम

आज राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। अगले दो दिन तक मौसम अधिकांश हिस्सों में साफ बने रहने के आसार हैं। जिसके बाद 26 मार्च से अगले 4 दिनों तक राजस्थान में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

End of Feed