राजस्थान का मौसम (15 June 2026) Rajasthan Weather Today: प्री-मानसून का असर, राजस्थान के 15 जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15 June 2026: राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है।

राजस्थान में आज का मौसम (15 June 2026): राजस्थान में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर प्री-मानसून एक्टिव होने के चलते बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का सबसे गर्म शहर फरोदी दर्ज हुआ, जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Rajasthan rain

राजस्थान में 15 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, दौसा और भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीकर, जयपुर, करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, टोंक, बारां और झालावाड़ में येलो अलर्ट है। IMD के अनुसार राजस्थान में फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही एक परिसंचरण तंत्र का प्रभाव भी बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

End of Feed