राजस्थान का मौसम (26 June 2026) Rajasthan Weather Today: आज 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन में होगी मानसूनी बारिश

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा, 26 June 2026: प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। जयपुर में कल भी एक घंटे में 2 इंच बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Today 26 जून 2026): राजस्थान के कई शहर और जिले प्री-मानसून की झमाझम बारिश से सराबोर हो चुके हैं। यहां प्री-मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। कल यानी गुरुवार 25 जून को राज्य के कई शहरों और जिलों में तेज आंधी व बारिश ने मौसम का मिजाज बदल कर रख दिया। राजधानी जयपुर में सिर्फ एक घंटे के भीतर ही लगभग 2 इंच तक बारिश हुई। इससे गुलाबी नगरी की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं और ट्रैफिक प्रभावित हुआ। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, जिनके नीचे बाइक और कारें दब गईं। हालांकि, किसी तरह की बड़ी जनहानि की खबर नहीं है।

Rajasthan Weather Today 26th June

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मानसून की एंट्री को बचे सिर्फ 4-5 दिन

मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार 26 जून के लिए राज्य के 27 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। IMD का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि अगले 4 से 5 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम Monsoon की भी राजस्थान में एंट्री हो सकती है।

End of Feed