सर! बहुत परेशान हूं, ट्रांसफर कर दीजिए..., चिकित्सा मंत्री के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगी नर्स; देखें जोधपुर का भावुक Video

जोधपुर में ट्रांसफर की गुहार लगाते हुए एक नर्स चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगी । केंद्रीय मंत्री शेखावत ने नर्स को ढांढस बंधाया।

राजस्थान के जोधपुर शहर से शनिवार को एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान वहां कार्यरत एक महिला स्टाफ नर्स अचानक सूबे के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर फूट-फूटकर रोने लगी। नर्स अपने ट्रांसफर की मांग को लेकर इतनी ज्यादा भावुक थी कि मंत्री के आश्वासन के बाद भी वह खुद को रोक नहीं पाई। इस दौरान मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे बढ़कर महिला को ढांढस बंधाया और शांत कराया।

jodhpur viral video nurse transfer gajendra singh khimsar

मंत्री खींवसर के सामने रोने लगीं नर्स

सीकर की रहने वाली हैं नर्स, 2020 से जोधपुर में हैं तैनात

मिली जानकारी के मुताबिक, भावुक होने वाली स्टाफ नर्स की पहचान सुनीता चौधरी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीकर जिले की रहने वाली हैं। सुनीता चौधरी साल 2020 से जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में पदस्थापित हैं और लंबे समय से अपने गृह जिले या नजदीकी क्षेत्र में ट्रांसफर की मांग कर रही थीं।

End of Feed