Rajasthan Budget 2024: किसानों और महिलाओं के लिए भजनलाल सरकार ने खोली तिजोरी, जानें बजट में किसे क्या मिला?

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान सरकार ने आज विधानसभा में बजट पेश किया है। इस बजट में महिलाओं और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजना को शुरुआत की गई है। आइए आपको बताएं मिलने वाले लाभों के बारे में...

Rajasthan Budget 2024: वित्तीय वर्ष 2024-25 की शुरुआत से पहले राजस्थान सरकार ने विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस बजट में किसानों और महिलाओं को फायदा पहुंचाने का प्रयत्न किया गया है। राजस्थान बजट 2023-24 में राजस्थान सरकार ने महिलाओं और किसानों के लिए कई परियोजना की शुरुआत की है, जिससे उन्हें लाभ मिलेगा। इस साल के राजस्थान बजट में एक और खास बात है। इस साल बजट में राज्य की महिला वित्त मंत्री द्वारा स्वतंत्र रूप से बजट पेश किया गया है। बता दें कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किया जाता था, लेकिन इस बार वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में बजट पेश किया गया है। आइए आपको बताएं राजस्थान बजट से महिलाओं और किसानों को किस प्रकार लाभ मिलेगा...

Rajasthan Budget 2024

राजस्थान बजट 2024

राजस्थान बजट से महिलाओं को मिला ये लाभ

गर्भवती महिलाओं के लिए 6500 रुपये: राजस्थान बजट 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने गर्भवती महिलाओं को 6500 रुपये दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले 5000 रुपये देना प्रावधान था, जिसे आगामी वर्ष में बढ़ाकर 6,500 रुपये कर दिया गया है। इस दौरान करीब 90 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित किया जाएगा।

End of Feed