झुंझुनूं में ATM कैश घोटाले से हड़कंप, 83 लाख रुपये गायब; CMS कंपनी के दो कर्मचारी फरार

राजस्थान के झुंझुनूं में CMS कंपनी के दो कर्मचारी एटीएम कैश में कथित हेराफेरी कर फरार हो गए। 17 एटीएम की ऑडिट में 83 लाख रुपये से अधिक की नकदी गायब मिली है। अभी 28 एटीएम की जांच जारी है और गबन की रकम एक करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

Jhunjhunu ATM Cash Scam: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एटीएम में नकदी भरने वाली CMS कंपनी से जुड़े एक बड़े कैश घोटाले का मामला सामने आया है। कंपनी के दो कर्मचारी करोड़ों रुपये की कथित हेराफेरी कर फरार हो गए हैं। शुरुआती ऑडिट में 17 एटीएम से 83 लाख रुपये से अधिक की कैश गायब मिला है। कंपनी को आशंका है कि सभी मशीनों की जांच पूरी होने के बाद गबन की रकम एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है। इस घटना के बाद सीएमएस कंपनी के साथ ही कई बैंकों में हड़कंप मच गया।

Jhunjhunu ATM Cash Scam

राजस्थान के झुंझुनूं में में ATM कैश घोटाला

दो कर्मचारी अचानक हुए लापता

जानकारी के मुताबिक, CMS कंपनी झुंझुनूं, पिलानी और चिड़ावा के कई बैंकों के एटीएम में कैश भरने का काम करती है। कंपनी के दो कर्मचारी सुमेर सिंह और संदीप सिंह पिछले लगभग एक साल से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। शनिवार को दोनों कर्मचारी अचानक लापता हो गए। हैरानी की बात यह है कि वे कैश वैन में सभी एटीएम की चाबियां छोड़कर गायब हो गए। इसके बाद कंपनी को शक हुआ और दोनों कर्मचारियों की तलाश शुरू की गई। लेकिन अभी तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

End of Feed