राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय की कोर्ट ने 5 आरोपियों के खिलाफ तय किये आरोप, सोनम के साथ कौन-कौन है शामिल

मध्यप्रदेश के व्यवसायी रघुवंशी की इस साल मई में अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर मेघालय आने के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। पांचों आरोपियों में रघुवंशी की पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश से व्यापारी की हत्या करने आए थे।

शिलांग : मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले की एक अदालत ने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। मध्यप्रदेश के व्यवसायी रघुवंशी की इस साल मई में अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर मेघालय आने के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। पांचों आरोपियों में रघुवंशी की पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश से व्यापारी की हत्या करने आए थे। इन सभी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। अदालत ने मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1) (हत्या), 238 (ए) (साक्ष्य मिटाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत औपचारिक रूप से आरोप तय किए।

Raja Raghuvanshi murder case

राजा रघुवंशी हत्याकांड

़

पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम सोहरा जाने से पहले 21 मई को शिलांग आए थे। इसने बताया कि 26 मई को दंपति के लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद सोहरा पुलिस, विशेष अभियान दल (एसओटी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), पर्वतारोही समूहों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।

End of Feed