राजा रघुवंशी केस में नया ट्विस्ट, 15 महीने बाद शादी के 2.82 लाख के हिसाब पर बवाल! कैटरर पहुंचा पुलिस के दरवाजे

इंदौर के रहने वाले कैटरर हितेश रोहिरा ने बताया कि राजा और सोनम के परिवारों ने मिलकर उन्हें शादी में कैटरिंग का ठेका दिया था, जिसकी कुल राशि 11,42,550 रुपये थी। उनका दावा है कि उन्हें इसमें से 8,60,000 रुपये मिल चुके हैं, जबकि 2,82,550 रुपये अभी भी बकाया हैं।

इंदौर : मेघालय में अपने हनीमून के दौरान मारे गए राजा रघुवंशी की शादी को करीब 15 महीने बीत चुके हैं। अब इस मामले से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। शादी में कैटरिंग का काम संभालने वाले कैटरर ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस से संपर्क कर कथित तौर पर 2.82 लाख रुपये के बकाया भुगतान को वसूलने में मदद की गुहार लगाई है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।

Meghalaya Honeymoon Murder

राजा रघुवंशी हत्याकांड।

कैटरर का आरोप और पुलिस का रुख

End of Feed