Chhattisgarh: अंबिकापुर में दर्दनाक हादसा; बाइक सवार युवक की हार्ट अटैक से मौत, घटना सीसीटीवी में कैद

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाइक चला रहे युवक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक सिरिल तिर्की बिशप हाउस में कार्यरत था और घटना सीसीटीवी में कैद हुई।

Ambikapur Heart Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दर्दनाक घटना उस समय हुई जब बाइक चला रहे युवक को अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरिल तिर्की के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर के बिशप हाउस में कार्यरत था।

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड, नमना कला स्थित मंजूषा एकेडमी के सामने हुई, जब सिरिल बिलासपुर चौक से गांधी चौक की ओर जा रहा था। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

End of Feed