छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रुक-रुक कर गोलीबारी, एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर; अब तक 246 नक्सलियों का हुआ सफाया

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुठभेड़ जिले के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में हुई? उन्होंने बताया कि माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान की शुरूआत की थी।

Chhattisgarh Naxal Attack

बीजापुर में दो नक्सली ढेर (फाइल फोटो)

रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान बुधवार अपराह्न तीन बजे से सुरक्षाबलों के संयुक्त दल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक खोजी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव तथा एक .303 रायफल, एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल), विस्फोटक और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है।

End of Feed