मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम विष्णु देव साय को राखी बांधा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
  • बहनों के स्नेह भरे पवित्र रक्षा सूत्र में बंधे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने ट्रांसजेंडर पहुंचे मुख्यमंत्री निवास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी। भारत में पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया।

chief minister vishnu dev sai

भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

इस मौके पर स्वच्छता दीदियां, दिव्यांग बच्चे और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों और बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

End of Feed